Showing posts with label homeopathy. Show all posts
Showing posts with label homeopathy. Show all posts

Thursday, December 16, 2010

साँसें और होमियोपैथी


साँसें बारीक काटकर
भर लें आ
सौ सीसियों में..
"ऊँची ऊँचाई" पर जब
हाँफने लगें रिश्ते
तो
उड़ेलना होगा
फटे फेफड़ों में
इन्हीं सीसियों को

होमियोपैथी की खुराक
देर-सबेर असर तो करेगी हीं!!


-विश्व दीपक